फाइनेंशियल इंक्लूजन अभियान एक से

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
फाइनेंशियल इंक्लूजन अभियान एक से

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक जुलाई से फाइनेंशियल इंक्लूजन अभियान की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

कोडरमा. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक जुलाई से फाइनेंशियल इंक्लूजन अभियान की शुरुआत होगी. इसके तहत एक जुलाई को झुमरी, जरगा व कोलगरमा पंचायत में अभियान चलेगा. इसके लिए सभी बैंकों की भागीदारी से अग्रणी जिला प्रबंधक की देखरेख में जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा. बैंक ऑफ इंडिया झुमरी तिलैया शाखा की ओर से झुमरी पंचायत, एसबीआइ झुमरी तिलैया की ओर से जरगा पंचायत व एसबीआइ कोडरमा शाखा की ओर से कोलगरमा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनधन याेजना के तहत खाता खोलने, निष्क्रिय जनधन खातों को पुन: चालू करने के लिए केवाइसी जमा करने, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना के तहत खाता खोला जायेगा. वहीं साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए एलडीएम विमलकांत झा ने लोगों से शिविर में आकर लाभ उठाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola