कला संकाय में सीडी स्कूल की वंदना का शानदार प्रदर्शन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 May 2026 10:22 PM

विज्ञापन

सीडी गर्ल्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झुमरीतिलैया की कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा वंदना कुमारी ने 96.8% अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है़

विज्ञापन

कोडरमा. सीडी गर्ल्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झुमरीतिलैया की कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा वंदना कुमारी ने 96.8% अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है़ इंदरवा निवासी रामवृक्ष यादव व मुन्नी देवी की पुत्री वंदना न केवल जिला टॉपर बनी है, बल्कि राज्य भर के 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रथम स्थान हासिल किया है़ वंदना की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है़ वंदना को इतिहास में 100 में 100 अंक मिले हैं. वंदना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया है़ विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत, नियमित अध्ययन और शांत स्वभाव की सराहना की़ सीबीएसई 12वीं में बेहतर प्रदर्शन बता दें कि सीबीएसई 12वीं में सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है़ कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जयनगर की छात्रा सोनाली कुमारी ने कला संकाय में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया है़ वहीं चन्द्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय डोमचांच में कला संकाय में 94.54 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में 88.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं. केजीबीवी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जयनगर में कला संकाय में 89.83 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है़ वहीं, सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरीतिलैया में वाणिज्य संकाय में 88.89 प्रतिशत एवं कला संकाय में 74.51 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं.तीनों विद्यालयों के शानदार परीक्षा परिणाम पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी है़ साथ ही सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है़

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola