ePaper

करोडों का जलमीनार के बाद भी नहीं बूझ रही है प्यास

Updated at : 08 Jun 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
करोडों का जलमीनार के बाद भी नहीं बूझ रही है प्यास

भीषण गर्मी में परसाबाद के लोग जलमीनार होने के बावजूद पेयजल के लिए परेशान हैं.

विज्ञापन

जयनगर. भीषण गर्मी में परसाबाद के लोग जलमीनार होने के बावजूद पेयजल के लिए परेशान हैं. यहां तकनीकी गडबडी के साथ अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण अक्सर जलापूर्ति बाधित रहती है. परसाबाद में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से 4.10 करोड़ 73 हजार की राशि से 70 हजार गैलन क्षमता का जलमीनार का निर्माण हुआ. ग्रामीणों को 930 कनेक्शन भी दिये गये. परसाबाद, गडगी, कटिया, परसाबाद बाजार, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने के बाद जलापूर्ति शुरू की गयी. लेकिन, कभी भी सुचारू रूप से जलापूर्ति नहीं हुई. छोटी सी भी तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में विभाग को 15 दिन से एक माह का समय लग जाता है. पाइप लाइन बिछाने के मामले में भी स्थिति यही है. कटिया मस्जिद मुहल्ला, राय मुहल्ला व प्रजापति मुहल्ला में पूरी तरह से पाइप लाइन नहीं बिछाई गयी है. मस्जिद मुहल्ला में पाइपलाइन तो है, लेकिन पानी नहीं आया. जिन इलाकों में पाइप लाइन है वहां लोग सुबह-शाम पानी का इंतजार करते हैं. कभी एक समय, तो कभी एक दिन जलापूर्ति बंद हो जाती है. क्या कहते हैं ग्रामीण: जलापूर्ति योजना लागू तो है, पर मुश्किल से एक समय थोड़ा सा पानी आता है. इससे पानी का बर्तन भी नहीं भरता, नहाना धोना तो संभव भी नहीं है. ऐसी योजना चले अथवा बंद हो जाये. पानी के इंतजार में लोगों का समय भी बर्बाद होता है. नदी में पानी रहने के बावजूद जलापूर्ति बाधित रहती है. राजकुमार गुप्ता, परसाबाद बाजार जलमीनार से पानी की सुविधा नहीं मिल रही है. हमारे गांव में पूरी तरह से पाइप लाइन नहीं बिछायी गयी है. इसके अलावा दर्जनों चापानल खराब पड़े हैं. इस भीषण गर्मी में गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. सांसद-विधायक कभी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं. संजय सिंह, स्टेशन रोड़ परसाबाद हमारे गांव में जलमीनार है. गांव के बराकर घाट में इंटकवेल बना है, जिससे जलमीनार में पानी जमा होता है. लेकिन, विभागीय लापरवाही के कारण हमलोगों को पानी नसीब नहीं हो पाता. गडगी गांव में चिरागतले अंधेरा वाली स्थिति है. यहां जलापूर्ति के संचालन के लिए बनायी गयी समिति भी फेल है. शिव बालक सिंह, परसाबाद परसाबाद के लोगों को सुबह-शाम नियमित रूप से पानी नहीं मिलता. थोड़ा बहुत पानी आता भी है, तो वह जरूरत के मुताबिक पर्याप्त नहीं है. यहां अक्सर जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोग परेशान रहते हैं. सांसद विधायक सिर्फ झूठा वादा करते आये हैं. विभाग लापरवाह है. इसका खामियाजा सभी लोगों को भुगतना पड़ रहा है. संतोष कसेरा, स्टेशन रोड परसाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola