ePaper

कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण

Updated at : 10 May 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण

दो घंटे तक चले अभियान के बाद मुख्य सड़क चौड़ी दिखने लगी

विज्ञापन

दो घंटे तक चले अभियान के बाद मुख्य सड़क चौड़ी दिखने लगी मरकच्चो. कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग में वर्षों से किये गये अतिक्रमण काे हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी से पक्की सीढ़ियों को तोड़ा गया, वहीं झोपड़ी व गुमटियों को भी हटाया गया़ घर व दुकान के आगे से मिट्टी हटायी गयी. करीब दो घंटे तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्य सड़क चौड़ी दिखने लगी़ अतिक्रमण हटाओ अभियान ब्राह्मण टोला से लेकर मरकच्चो बाजार तक चला़ विभिन्न दुकानों के आगे लगे होर्डिंग, बोर्ड व एसबेस्टस शीट को जेसीबी से तोड़ दिया. सीओ परमेश्वर कुशवाहा व थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया. कहा कि अगर दुबारा अतिक्रमण किया, तो प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अंचल कर्मी व पुलिस के जवान शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola