प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं ने किया क्षेत्र भ्रमण

प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली

विज्ञापन

जयनगर. जिले में प्रशिक्षण लेने आये प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण किया तथा प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली. कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जहां अंचल कार्यालय में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मी से अपने दायित्वों की जानकारी साझा की. बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ सारांश जैन ने प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी. इस दौरान प्रशिक्षुओं ने सतडीहा पंचायत में संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया. साथ ही शिक्षा एवं पोषण सेवाएं के निरीक्षण के दौरान स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र गये. आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली. इसके अलावा अन्य जगहों का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी ली. मौके पर प्रशिक्षु उप समाहर्ता आकाश देव, नीरज कंडारी, स्वाति कुमारी, अंजू माला लकड़ा, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार, मुखिया आशा देवी, सहायक अभियंता तारीक अनवर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, महिला पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, बीपीओ राधा सिंह व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola