बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

विरोध में कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग गरचांच के समीप जाम की
विज्ञापन
: विरोध में कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग गरचांच के समीप जाम की
जयनगर . गरचांच मोड़ के समीप बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हाे गयी. मृतक की पहचान निजाम अंसारी ( 40) के रूप में की गयी. बताया गया कि निजाम अंसारी बाइक (जेएच11एपी- 1669) से अपनी पत्नी के साथ गरचांच गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही बस (जेएच10डीडी-3428 ) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. युवक और उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े. निजाम अंसारी के सिर पर गंभीर चोट लगी. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे राजधनवार थाना क्षेत्र के लहरियाटांड़ गांव के रहने वाले थे. वहीं, उनकी पत्नी का इलाज जारी है. इधर, घटना के बाद गुस्साये लोगों ने कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग को गरचांच के समीप जाम कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










