ePaper

कर्मचारियों को दी आग से बचाव की जानकारी

Updated at : 15 Apr 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारियों को दी आग से बचाव की जानकारी

केटीपीएस में सुरक्षा के लिए तैनात सीआइएसएफ के अग्नि शाखा के जवानों को अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया़

विज्ञापन

जयनगर. केटीपीएस में सुरक्षा के लिए तैनात सीआइएसएफ के अग्नि शाखा के जवानों को अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया़ मंगलवार को केटीपीएस के डीएम ने कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के तरीके बताये. इस अवसर पर इंस्पेक्टर हेमंत अतरी ने कर्मचारियों को गुड हाउस कीपिंग की जानकारी देते हुए कहा कि प्लांट हमारे देश की एक महत्वपूर्ण और अनमोल संपत्ति है और इसका सुरक्षा करना हमारा धर्म है. उन्होंने कहा कि अगर प्लांट के किसी भी एरिया में आगजनी की घटना होती है, तो किस प्रकार इस पर काबू पाया जा सकता है, ताकि देश के अनमोल धरोहर को नुकसान होने से बचाया जा सके. इस दौरान ने कर्मचारियों को फर्स्ट एंड फायर फाइटिंग की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दी. मौके पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने सीआइएसएफ अग्नि शाखा के जवानों ने विभिन्न प्रकार के अग्निशामकों का सीधा प्रदर्शन कर आग से बचने और उस पर काबू पाने के सही समय और सही उपाय बतायें. उक्त सभी कार्यक्रमों का नेतृत्व सहायक कमांडेंट कुलदीप कुमार कुकरेती कर रहे थे. मौके पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार शाह आदि कई जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola