झुंड से भटके हाथी का आतंक जारी, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन
झुंड से भटके हाथी का आतंक जारी, ग्रामीणों में दहशत

लोहाडंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से झुंड से भटका एक हाथी ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है

विज्ञापन

जयनगर. लोहाडंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से झुंड से भटका एक हाथी ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है. बेलकतरी जंगल के समीप किसान नौशाद आलम के खेत और घर को हाथी ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. खेत में लगी फसलों को रौंदते हुए उसने भारी नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा लोहाडंडा निवासी शंभू पासवान के होटल पर भी हाथी ने हमला कर दिया. होटल का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामान को नष्ट कर दिया तथा खाने-पीने की चीजों को खा गया. वहीं होटल में रखे फ्रिज समेत अन्य सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है. ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं. बच्चों और महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है. वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है और लोगों से अपील कर रही है कि जब तक हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर नहीं खदेड़ा जाता, तब तक उस क्षेत्र में आवाजाही से बचें. विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola