जिले भर में अकीदत के साथ मनी ईद

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 9:17 PM

विज्ञापन

विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की गयी नमाज

विज्ञापन

विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में अदा की गयी नमाज

कोडरमा. मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद उल फितर शनिवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया़ विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गयी. लोगों ने अल्लाह ताला का शुक्रिया अदा करते हुए देश में अमन, चैन व शांति की दुआ मांगी़ विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा करने को लेकर भारी भीड़ दिखी़ ईद को लेकर बच्चे खासा उत्साहित दिखे़ नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी़ मस्जिद-ए-हेरा जामा मस्जिद असनाबाद, मस्जिद-ए-अक्सा मदीना नगर असनाबाद, करमा, भादोडीह ईदगाह, जामा मस्जिद भादोडीह, शाही मस्जिद नवादा बस्ती, मदीना मस्जिद गुमो, जामा मस्जिद गुमो, मस्जिद-ए-सिद्दिकिया बाराटोला (करमा), छतरबर ईदगाह, झलपो ईदगाह, बिलाल मस्जिद अव्वल मोहल्ला झलपो, भंडरवा जामा मस्जिद, दर्जी मोहल्ला मस्जिद, मस्जिद-ए-तक्वा अंबाकोला (करमा) आदि जगहों पर लोगों ने नमाज अदा की़

गले मिल दी बधाई, सेवईयों का लुत्फ उठाया: पाक माह रमजान के तीस दिनी रोजे की समाप्ति के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया, तो त्योहार के दौरान मस्जिदों व ईदगाहों के पास मेला जैसा नजारा दिखा़ लोग नये कपड़े पहन कर पहुंचे थे़ नमाज अदा कर ईद की बधाई देने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों का लुत्फ उठाया़

सुरक्षा के दिखे कड़े प्रबंध : ईद का त्योहार शांति व सौहार्द्र के साथ संपन्न हो, इसके लिये सुरक्षा के कड़े प्रबंध दिखे. जगह-जगह दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. तिलैया में थाना प्रभारी विनय कुमार व अन्य पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए थे.

डोमचांच में दिया आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश

डोमचांच : ईद-उल-फितर के अवसर पर पूरे प्रखंड में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास और अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की. इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द्र के लिए विशेष दुआ मांगी गयी. मौके पर समाजसेवी परवेज खान ने कहा कि ईद केवल खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और मानवता की सेवा करने की सीख देता है. वहीं नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर परवेज खान, शोएब खान, इरशाद सिद्दीकी, सलमान खान, साहेब खान, अलीम साहब, परवेज आलम, वारिस, दिलशाद, शाहनवाज, बाबा बोस, महताब, सरफराज,आसिफ, शाहिद, रिंकू, अतीक, सराज, उस्मान, समसुद्दीन, लल्लू, सोलु, इमरान, मोनू, सोनू, इदरीश आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola