प्रारूप मतदाता सूची जारी, बीडीओ-सीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

प्रकाशन के मौके पर बीडीओ, सीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

जयनगर में 132 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

जयनगर: प्रखंड के कुल 132 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. वहीं, दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सूची का प्रकाशन किया गया है.

प्रखंड में कुल 1,02,515 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 11,478 मतदाताओं के नाम संग्रहणीय सूची में प्रकाशित किए गए. वहीं, 21,622 मतदाताओं के नाम विसंगति श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा.

मौके पर बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गौतम कुमार व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ सारांश जैन ने बूथ संख्या 69, 71, 72, 73, 82 एवं 83 का भ्रमण कर मतदाता सूची के प्रकाशन, अभिलेखों की उपलब्धता तथा निर्वाचन कर्मियों द्वारा की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया.

मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक निर्धारित है. इस अवधि में कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एक अक्टूबर या उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक अपना आवेदन बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

मौके पर प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार भी मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola