जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Updated at : 21 Jan 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने बुधवार को पीएचसी फुलवरिया, दरदाही, आयुष्मान आरोग्य मंदिर दरदाही व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
रोजाना कम-से-कम 10 मरीजों की जांच सुनिश्चित करें
कोडरमा. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने बुधवार को पीएचसी फुलवरिया, दरदाही, आयुष्मान आरोग्य मंदिर दरदाही व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, टीबी, एनसीडी, दवा भंडार (मेडिसिन स्टॉक) एवं पैथोलॉजी लैब का अवलोकन किया. मौके पर उन्होंने लैब टेक्नीशियन को बलगम जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से कम-से-कम 10 प्रतिशत मरीजों का टीबी जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया. पदाधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रस्तावित है. उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, मरकच्चो से अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की. निर्देश दिया गया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाये. साथ ही सभी गांवों में संबंधित ग्राम की सहिया द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करने की शपथ दिलायी जाये. अभियान के सफल संचालन के लिए अभियान के पूर्व प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया. इसके अलावा ओपीडी में एनसीडी कॉर्नर स्थापित करने की भी बात कही गयी. मौके पर डॉ. आकांक्षा, फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमरकांत कुमार, एमपीडब्ल्यू जावेद अंसारी, एएनएम सोनी कुमारी, पूजा कुमारी व अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




