निजी विद्यालयों पर सख्ती, नामांकन से संबंधित जिला कंट्रोल रूम स्थापित

Updated:
विज्ञापन
निजी विद्यालयों पर सख्ती, नामांकन से संबंधित जिला कंट्रोल रूम स्थापित

जिले में निजी विद्यालयों से जुड़ी लगातार शिकायतों को देखते हुए बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अभिभावक समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

डीसी ने किताब, फीस व नामांकन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश कोडरमा . जिले में निजी विद्यालयों से जुड़ी लगातार शिकायतों को देखते हुए बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अभिभावक समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के आलोक में शुल्क निर्धारण, किताबों की उपलब्धता, फीस वृद्धि और नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं अभिभावक-हितैषी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय द्वारा किताबों में अनावश्यक बदलाव नहीं किया जायेगा. विद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्धारित पुस्तकें केवल एक दुकान तक सीमित न रहकर सभी बुक स्टॉल पर उपलब्ध हों. प्रत्येक विद्यालय अपने नोटिस बोर्ड पर कक्षावार पुस्तक सूची प्रदर्शित करेगा और अपनी वेबसाइट पर भी पुस्तकों का पूर्ण विवरण संभावित मूल्य सहित प्रकाशित करेगा. उन्होंने कहा कि केवल एनसीईआरटी/आईएसबीएन एवं एनईपी 2020 के मानक वाली पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाए. यदि किसी अतिरिक्त पुस्तक का उपयोग किया जाना है तो उसकी सूची संबंधित समिति को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों के हित में पुराने किताबों के लिए विद्यालयों को बुक डोनेशन कैंप आयोजित करने और प्राप्त पुस्तकों को विद्यार्थियों में वितरित करने का निर्देश दिया गया. री-एडमिशन चार्ज नहीं लिया जायेगा फीस वृद्धि के मुद्दे पर डीसी ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय शुल्क समिति के निर्णय के आधार पर ही शुल्क में वृद्धि की जाएगी. समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाये और किसी भी विद्यालय द्वारा री-एडमिशन चार्ज नहीं लिया जायेगा. फीस वृद्धि और नामांकन प्रक्रिया की निगरानी हेतु एसडीओ कोडरमा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी. साथ ही विद्यालयों को अनावश्यक रूप से ड्रेस में बदलाव न करने का सख्त निर्देश दिया गया. अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर एडमिशन कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. अभिभावक नामांकन, फीस वृद्धि या अन्य किसी समस्या के संबंध में अजय कुमार (जिला शिक्षा अधीक्षक) – 9870926876, कृष्णा कुमार (एपीओ) – 8789115715 और हीरालाल कुशवाहा (लिपिक) – 9199875856 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola