ePaper

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आरपीवाई बीएड कॉलेज में परिचर्चा

Updated at : 12 Jan 2026 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद जयंती पर आरपीवाई बीएड कॉलेज में परिचर्चा

प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान

विज्ञापन

कोडरमा. रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस दौरान प्राचार्या डॉ लक्ष्मी सरकार ने कहा कि यदि हम विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनायेंगे, तो निश्चित रूप से आजादी के सौवें साल (वर्ष 2047) तक विकसित भारत बनाने का स्वप्न साकार होगा. विकसित भारत एक राष्ट्रीय प्रयास है, जो प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान करता है. प्रशिक्षु शीबा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी, प्रियंका ने शैक्षिक दर्शन, रामदेव ने राजनीतिक विचारधारा, रानी ने धार्मिक विचारधारा, काजल ने शिकागो भाषण का मूलसार, नाजिया ने भारतीय शिक्षा पर विचार एवं प्रासंगिकता, साहेब ने विवेकानंद की विदेश यात्रा के ऊपर अपने विचार रखे. निक्की, पूजा व गणेश ने कविता पाठ किया. मंच संचालन प्रशिक्षु पूजा व धन्यवाद ज्ञापन ऋचा ने किया. मौके पर सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी व प्रशिक्षु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola