को..जयनगर में धोबी महासंघ की बैठक, समारोह पर चर्चा (फोटो)

Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Jun 2025 4:56 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक जयनगर स्थित धोबी भवन में हुई

विज्ञापन

18कोडपी2बैठक में महासंघ के लोग. प्रतिनिधि जयनगर. अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक जयनगर स्थित धोबी भवन में हुई. अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष राम प्रसाद धोबी व संचालन विनोद आनंद ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समारोह के प्रतिभावान बच्चों व उनके माता पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है. इस वर्ष भी 29 जून को सहाना गार्डेन कोडरमा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए ऊर्जा दी जाती है ताकि बच्चे आगे चलकर और बेहतर करें. प्रदेश उपाध्यक्ष खगेंद्र राम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर महिलाओं, नौजवानों व बुद्धिजीवियों के बीच बाबा साहेब के विचारों को जानकारी देना होगा. निर्णय लिया गया कि जैक बोर्ड व इंटर में 70 प्रतिशत, सीबीएसई इंटर में 75 प्रतिशत, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, नेतरहाट प्रवेश परीक्षा व नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह कांके विधायक सुरेश बैठा व विशिष्ट अतिथि चंदन क्यारी के उमांकात रजक होंगे. इसके अलावे कई जिला अध्यक्ष व समाज के पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव 25 जून तक प्रतिभावन विद्यार्थियों का अंक प्रमाण पत्र जिले के पदाधिकारियों के पास जमा कर दें. बैठक को जिप सदस्य महादेव राम, जिला उपाध्यक्ष महेश रजक, प्रखंड सचिव अर्जुन राम, सेवानिवृत शिक्षक महेंद्र राम, भातु प्रसाद रजक, राजेंद्र रजक, रामप्रसाद धोबी, संजय रजक आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र राम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola