प्रेमी युगल का विधिवत शादी कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी युगल का विधिवत शादी कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण

24 घंटे बाद भी युवक के परिजन थाना नहीं पहुंचे, पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के तहत थाना में रखा है

विज्ञापन

: 24 घंटे बाद भी युवक के परिजन थाना नहीं पहुंचे, पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के तहत थाना में रखा है जयनगर. थाना क्षेत्र के तेतरौन पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में प्रेमी युगल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ग्रामीण सुरक्षा के नाम पर थाना में रखे गये प्रेमी युगल का विधिवत विवाह कराने की मांग पर अड़े हैं. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की संध्या ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ लिया था और आपसी सहमति से उनका विवाह भी करा दिया. इसी दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रेमी युवक के परिजन थाना नहीं पहुंचे हैं. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीण थाना पहुंचकर दोनों का विधिवत विवाह कराने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि युवक के परिजन अब तक सामने नहीं आये हैं, जिससे स्थिति और उलझती जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, अभिभावक के रूप में पहले युवक के नाना थाना पहुंचे थे, लेकिन अब वे भी अभिभावक बनने से इनकार कर रहे हैं. इस कारण मामला और पेचीदा हो गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. युवक के अभिभावकों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल युवक-युवती को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जयनगर थाना में रखा गया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola