ePaper

सदस्यता अभियान चला कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय

Updated at : 06 Mar 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान चला कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय

क्षत्रिय महासंघ जयनगर प्रक्षेत्र की बैठक जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में हुई़

विज्ञापन

6कोडपी6बैठक में मौजूद क्षत्रिय समाज के लोग. जयनगर. क्षत्रिय महासंघ जयनगर प्रक्षेत्र की बैठक जयनगर दुर्गा मंदिर परिसर में हुई़ अध्यक्षता जयनगर प्रक्षेत्र के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की बैठक में मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदीप सिंह (डोमचांच) उपस्थित थे. बैठक के दौरान पदाधिकारियों का चयन किया गया़ इसके तहत जयनगर प्रक्षेत्र का अध्यक्ष अशोक सिंह (डंडाडीह) को मनोनीत किया गया़ वहीं सचिव पद के लिए सुनील सिंह (जयनगर), कोषाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह (जयनगर) बनाए गए़ इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कामेश्वर सिंह (डंडाडीह), अजय सिंह (डंडाडीह), महेंद्र सिंह (जयनगर), राजेंद्र सिंह (जयनगर), उमेश सिंह (गमहरबाद), नागेश्वर सिंह (गमहरबाद), पप्पू सिंह (खेशकरी), मनु सिंह (खेशकरी), दामोदर सिंह (गोपालडीह), अरविंद सिंह (महुआ टांड), अरुण सिंह (महुआटांड) को शामिल किया गया़ बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपना विचार साझा किया़ वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा़ साथ ही जयनगर प्रक्षेत्र की समस्या को आपस में मिल बैठकर समाधान करेंगे जो प्रक्षेत्र से समाधान नहीं होगा वह केंद्र के पास सूचित किया जायेगा़ बैठक में कामेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, इंद्रदेव सिंह, मन्नू सिंह, केदार सिंह, महेंद्र सिंह, राजनारायण सिंह, सकलदेव सिंह, सदानंद सिंह, रामप्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, उमेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, अनिल सिंह, बलवीर सिंह, अविनाश सिंह, नागेश्वर सिंह आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola