रामजन्म उत्सव 30 मार्च से 12 अप्रैल तक मनाने का निर्णय

जिला विहिप की बैठक शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर ब्लॉक रोड में हुई. अध्यक्षता राजय वर्मा व संचालन जिला मंत्री पंकज दुबे ने किया. बैठक में रामजन्म उत्सव 30 मार्च से 12 अप्रैल तक मनाने का निर्णय लिया गया.
झुमरीतिलैया. जिला विहिप की बैठक शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर ब्लॉक रोड में हुई. अध्यक्षता राजय वर्मा व संचालन जिला मंत्री पंकज दुबे ने किया. बैठक में रामजन्म उत्सव 30 मार्च से 12 अप्रैल तक मनाने का निर्णय लिया गया. जिले के 121 स्थानों पर यह उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसमें प्रत्येक प्रखंड, पंचायत और वार्ड में विशेष कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा 12 अप्रैल को बलोपासना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें 51 स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे. बैठक में तय हुआ कि 22 और 23 मार्च को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जायेगा. शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा, ताकि वे आगामी कार्यक्रमों का सफल संचालन कर सकें. मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने विद्यालयों में रामायण परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मार्च तक सभी नगर और प्रखंडों की बैठकें सुनिश्चित की जायेगी, ताकि राम जन्मोत्सव के आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार की जा सके. इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री एवं हजारीबाग विभाग के पालक मनोज पोद्दार, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, प्रांत गोरक्षा सह प्रमुख दीपक ठाकुर, विभाग मंत्री अनूप यादव, समरसता प्रमुख प्रवीन चंद्रा, गोरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, बजरंग दल संयोजक राजू यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील दास, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख भूपेंद्र सिंह, धर्म प्रचार प्रमुख पप्पू वर्णवाल, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष महादेव शर्मा, मंत्री सतीश पांडेय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




