ePaper

विद्युत समस्याओं को लेकर डीसी आज करेंगे बैठक

Updated at : 15 Jun 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत समस्याओं को लेकर डीसी आज करेंगे बैठक

उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को दिन के 12 बजे से समाहरणालय सभागार में बैठक होगी.

विज्ञापन

कोडरमा. जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को दिन के 12 बजे से समाहरणालय सभागार में बैठक होगी. बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीवीसी, पावर ग्रिड, केटीपीएस बांझेडीह ग्रिड तथा बिजली आपूर्ति प्रमंडल कोडरमा के अभियंता एवं अधिकारी शामिल होंगे. समीक्षा में बिजली संकट से जुड़े कारणों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने, बिना सूचना के कटौती तथा कम वोल्टेज की समस्याओं ने लोगों को परेशान कर रखा है. उपायुक्त ने बैठक में शामिल होनेवाले सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समुचित तैयारी के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola