डीसी ने शहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने शहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कचरा प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने का निर्देश

विज्ञापन

कचरा प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने का निर्देश : जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखने पर जोर कोडरमा. डीसी ऋतुराज ने सोमवार को नगर परिषद झुमरीतिलैया क्षेत्र स्थित बिरहोर टोला का दौरा कर आदिम जनजाति परिवारों के लिए किये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने चबूतरा निर्माण कार्य, बिजली व्यवस्था, विद्यालय भवन निर्माण तथा लाइवलीहुड से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण स्थल का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासक को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद डीसी ने झुमरीतिलैया नगर परिषद अंतर्गत जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने गुमो स्थित जलापूर्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए प्रशासक व कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया कि शहर में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाये. डीसी ने पाइप लीकेज, खराब मोटर, पानी टंकियों की नियमित साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्यों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भी भ्रमण किया और शहर की साफ-सफाई एवं अन्य शहरी विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासक को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाये. साथ ही तिलैया बाइपास में सर्विस लेन को लेकर प्रशासन एवं एनएचएआई को संयुक्त भ्रमण करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रशासक अंकित गुप्ता व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola