मजदूर विरोधी केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस देगी धरना

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Jan 2026 6:57 PM

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में साहू धर्मशाला में हुई

विज्ञापन

कोडरमा

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में साहू धर्मशाला में हुई. संचालन नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने किया. बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को मजबूती से चुनाव में सहयोग करने पर सहमति बनी. साथ ही राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर तय किया गया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी प्रखंडों, पंचायतों और मंडलों में धरना-प्रदर्शन एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. मनरेगा मजदूरों के हक, मजदूरी भुगतान, काम के दिनों में कटौती और बजट में कमी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर पंचायत तक आंदोलन करेगी. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कोडरमा कांग्रेस प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने की साजिश कर रही है मजदूरों की मजदूरी समय पर नहीं मिल रही, काम के दिन घटाये जा रहे हैं और बजट में कटौती कर गरीबों की आजीविका पर हमला किया जा रहा है. वहीं जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान और मजदूर विरोधी हैं, मनरेगा देश के करोड़ों मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र सरकार इसे खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश सचिव ईश्वर आनंद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मनोज सहाय उर्फ पिंकू, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, फैयाज अब्बू, केसर, संजय दास, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान, संजय शर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष संजय सेठ ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola