ePaper

ढाब मध्य विद्यालय से पांच कंप्यूटर की चोरी

Updated at : 21 Aug 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
ढाब मध्य विद्यालय से पांच कंप्यूटर की चोरी

कटैया पंचायत स्थित मवि ढाब में बुधवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और आइसीटी लैब रूम का ताला तोड़ पांच कंप्यूटर की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत स्थित मवि ढाब में बुधवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और आइसीटी लैब रूम का ताला तोड़ पांच कंप्यूटर की चोरी कर फरार हो गये. बच्चों ने लैब रूम का ताला टूटा देखा और विद्यालय के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दी. प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार ने थाना व विभाग को जानकारी दी है. विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस के लिए कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराये गये थे. सूचना पाकर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा जांच में जुटे. ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व राज्य संपोषित विद्यालय के समीप कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर में कंप्यूटर की चोरी हुई थी. उसे बगल की झाड़ी से बरामद किया गया था. थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार चोरों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola