चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…

Updated:
विज्ञापन
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…

नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में नवरात्र को लेकर संगीतमय भजनों का आयोजन अशोक अग्रवाल मेरेठिया के निवास स्थल पर किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में नवरात्र को लेकर संगीतमय भजनों का आयोजन अशोक अग्रवाल मेरेठिया के निवास स्थल पर किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई. इसके बाद विजय सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. भजन गायक बबलू पांडेय ने चलो चलो माता के द्वारा अशोक अग्रवाल मरेठी ने मइयां मेरी रखियो लाज ओ शेरावाली….. बबलू सिंह ने हाथ में त्रिशूल गरवा… आनन्द सिंह ने दरबार हजारो है ऐसा दरबार कहां …… सुशील सिन्हा ने कलयुग के देवता बानी वीर हनुमान …. सुरेश यादव ने मां वेदो ने जो तेरी महिमा कही … वो सही है सही है सही … सत्येन्द्र सिन्हा ने मईया तेरी आरती गाउ ….. विशाल अग्रवाल ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है .. धीरेन्द्र नाथ मिश्रा ने सिंह पर कमल विराजे, तहे उपर भगवती ….. राकेश कपसिमें ने मुझे तेरा आसरा …. नमन अग्रवाल ने अरे द्वार पालो कन्हैया से कहा दो कि दर पर सुदामा ….. साक्षी अग्रवाल ने ये सच है कि भगवान जैसे भजन प्रस्तुत कर भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया. वहीं नितिन मिश्रा गुडडू मिश्रा राजेश वर्मा, विजय पांडेय, मनोज माथुर आदि ने माता दुर्गा वीर हनुमान बाबा भोले शंकर श्याम बाबा पर आधारित भोजपुरी राजस्थानी क्लासिक्ल आधारित भजन प्रस्तुत कर खूब झुमाया. पूजा अर्चना पंडित विजय पांडेय ने करायी. यजमान के रूप में प्रियंका विशाल अग्रवाल शामिल हुए. संचालन गौतम पांडेय ने किया. मौके पर मंडल का अध्यक्ष नवीन, उपाध्यक्ष सुजय सिंह संजीव, विक्की केसरी, अरविन्द चौधरी, चन्द्रशेखर जोशी, विमल मोदी, सुरेन्द्र गुप्ता, राजु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रामानुज सिंह, अवधेश मोदी, मनोज सिंह, शंकर प्रसाद, भगवान सिंह, आयुष पोद्दार, सुधांशु पांडेय, सुर्यश अग्रवाल, विकास थापा, लखन सिंह, ओमप्रकाश, विकास कुमार, दीपा गुप्ता, नीशी गुप्ता, स्वाती अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेणु तरवे, डॉली पिलानियां, शीतल पोद्दार, सैजल अग्रवाल, अनिता ऑवराय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola