ePaper

सेक्रेड स्कूल के टेक्नोवा-आइटी फेस्ट में बच्चों की दिखी प्रतिभा

Updated at : 22 Jan 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
सेक्रेड स्कूल के टेक्नोवा-आइटी फेस्ट में बच्चों की दिखी प्रतिभा

फेस्ट के दौरान कक्षा तृतीय से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित दस दिवसीय टेक्नोवा आईटी फेस्ट 2025-26 का समापन हुआ. इस आइटी फेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, तार्किक सोच और डिजिटल रचनात्मकता को बढ़ावा देना था. फेस्ट के दौरान कक्षा तृतीय से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद कुमार (कुलपति कैपिटल यूनिवर्सिटी), विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार (निदेशक सेक्रेड हार्ट स्कूल) ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और तकनीकी समझ की सराहना की. कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में स्क्रैच प्रोग्रामिंग के अंतर्गत बनाये गये गेम्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. कक्षा चतुर्थ की जासिका सेठ एवं ग्रुप ने पिंग पोंग स्क्रैच गेम में प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान कक्षा चतुर्थ के प्रिंस कुमार एवं ग्रुप तथा तृतीय स्थान कक्षा चतुर्थ के ऋषि राज एवं ग्रुप को मिला. कक्षा छह व सात के लिए वेब पेज डिज़ाइनिंग और पीपीटी प्रस्तुति आयोजित की गयी. कक्षा सप्तम की प्रत्युषा शर्मा एवं ग्रुप ने वेब पेज डिजाइनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा छह की आराध्या श्री ने धर्म विषय पर पीपीटी के लिए द्वितीय तथा कक्षा छह की सुहानी कुमारी एवं ग्रुप ने एआई एवं मशीन लर्निंग विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा अन्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि टेक्नोवा-आइटी फेस्ट विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उनकी रचनात्मकता, नवाचार और तकनीकी सोच को विकसित करने का सशक्त मंच है. यह आयोजन विद्यालय की कंप्यूटर फैकल्टी अलका सिंह, आशुतोष गौतम, किशोर कुणाल, चंदन पांडेय, फयाज केशर, एमडी. शाहिद आलम के मार्गदर्शन में हुई. निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, को-ऑर्डिनेटर शगुफ्ता परीवन व सीमा जैन थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola