ePaper

खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 06 Mar 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

सरकारी स्कूलों के प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के साथ खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती में खेल महोत्सव का आयोजन हुआ़

विज्ञापन

6कोडपी7विजेता छात्रों को मेडल पहनकर किया गया सम्मानित. प्रतिनिधि कोडरमा. सरकारी स्कूलों के प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के साथ खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती में खेल महोत्सव का आयोजन हुआ़ इस दौरान अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रकाश अंबेडकर उपस्थित थे़ शिक्षक अमित कुमार के निर्देशन में स्लम क्षेत्र के बच्चों ने पूरे उत्साह से महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखायी. सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया़ प्रकाश आंबेडकर ने स्कूल की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है़ आज के बच्चे कल गांव का उजाला बनेंगे़ शिक्षक अमित कुमार ने कहा कि बच्चों में खेल से सामाजिक भावना के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है़ मौके पर हुए चम्मच दौड़ में संजू कुमारी, स्वाति कुमारी, राखी कुमारी, 300 मीटर दौड़ में शिवनंदन कुमार, आरव कुमार, सोनू कुमार जलेबी दौड़ में लीलावती कुमारी, श्वेता कुमारी, मधु कुमारी, बैलून दौड़ में आदित्य कुमार, हिमांशु कुमार, राजनंदिनी कुमारी, बोरा दौड़ में प्रदीप कुमार, बंटी कुमार, रितेश कुमार, मेढक दौड़ में रितेश कुमार, शिवनंदन कुमार, प्रदीप कुमार, कुर्सी दौड़ में प्रतिज्ञा कुमारी, डोली कुमारी, माही कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वीतिय व तृतीय रहे़ वहीं जूनियर दौड़ में प्रथम देवांश कुमार, सृष्टि कुमारी, द्वितीय प्रिंस कुमार, अनुप्रिया कुमारी, तृतीय अमन कुमार शीतल कुमारी रहे़ महोत्सव में मुख्य रूप से प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रेमा देवी, सचिव वीणा कुमारी, सदस्य सुमित्रा देवी, अनीता राणा, सविता देवी, डिंपल कुमारी, सुलेखा देवी, रूपा देवी, पूर्व अध्यक्ष अरुण दास, श्यामलाल यादव, मीना देवी व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola