ePaper

चंदवारा की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Updated at : 26 Jun 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
चंदवारा की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

64वीं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बालक और बालिका टीमें शामिल हुईं.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जेजे कॉलेज मैदान में 25-26 जून को आयोजित 64वीं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बालक और बालिका टीमें शामिल हुईं. उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने किया. डीइओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है. इससे शरीर निरोग रहता है. अनुशासन की सीख मिलती है. जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि खेल में भी बेहतर करियर की संभावनाएं हैं. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला अंडर 17 बालक वर्ग में चंदवारा बनाम कोडरमा के बीच खेला गया. इसमें चंदवारा की टीम 1-0 से विजयी रही. बालिका वर्ग में चंदवारा बनाम मरकच्चो के बीच मैच खेला गया, जिसमें चंदवारा की टीम 3-0 से विजेता बनी. अंडर 15 बालक वर्ग में फाइनल मैच चंदवारा बनाम जयनगर के बीच खेला गया. इसमें चंदवारा की टीम 3-0 से मैच जीत कर ओवरऑल चैंपियन बनी. मौके पर संजय कुमार यादव, सुजीत कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, गुंजन कुमार, प्रशांत सिंह, दिनेश कुमार, सत्यानंद कुमार, अर्चना सिन्हा, नूतन पांडेय स्मृति पाल, गगन कुमार दास, डॉ सुनील कुमार दास, हरीश कुमार, संजय कुमार, बालगोविंद, सोनू कुमार, छोटेलाल, विक्रम परमार व तापेश्वर राणा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola