सड़क पर सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन

विज्ञापन

: वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन कोडरमा बाजार . बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार के नेतृत्व में चल रहा 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पांचवें दिन भी जारी रहा. शनिवार को शिविर में मुख्य रूप से डीटीओ विजय कुमार सोनी पहुंचे. उन्होंने कैडेटों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि सड़क पर सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया. कार्यक्रम के पश्चात शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर जीके चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जेने एलिस मिंज, सेकंड ऑफिसर अमलेश कुमार, सेकेंड ऑफिसर अभय नारायण, सेकेंड ऑफिसर ललिता कुमारी एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर उर्वशी के अलावा गर्ल्स क्रेडिट इंस्पेक्टर शिवानी शर्मा सूबेदार चंपा मुरमू, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार आरएन हेंब्रम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, नायब सूबेदार विकास कुमार सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार आदित्य मिश्रा, हवलदार अजीत कुमार, हवलदार रितेश कुमार तथा बटालियन कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार, एलडीसी सोहित कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola