सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत लगा शिविर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत लगा शिविर

करियावां, हीरोडीह, तमाय और कंद्रपड़ीह पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत गुरुवार को करियावां, हीरोडीह, तमाय और कंद्रपड़ीह पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया. शिविर का निरीक्षण बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, पशुपालन पदाधिकारी शोएब खान और एइ तारिक अनवर ने संयुक्त रूप से किया. अधिकारियों ने सभी स्टॉलों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति और सेवा उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने उपस्थित कर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा मौके पर हो. बीडीओ गौतम कुमार व सीओ सारांश जैन ने कहा कि शिविर से आमलोगों को राहत मिल रही है. शिविर में कई विभागों ने स्टॉल लगाकर पेंशन, आवास, वित्तीय स्वीकृति, मनरेगा से जुड़ी प्रक्रियाएं, स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण, महिलाओं व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रम संचालित किये गये. कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन हुआ. शिविर में आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार, मुखिया संजय साव, सीमा कुमारी, संगीता कुमारी, करियावां की प्रभारी मुखिया ममता देवी, संतोष वर्णवाल, मुरली धर यादव, मनोहर यादव, दीपक वर्णवाल, सोमर साव, पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव, भुवनेश्वर यादव, देवनारायण साव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola