बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत

प्रथम पुरस्कार चितरंजन यादव, द्वितीय तुलसी यादव, तृतीय सागिर खान को मिला.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला पशुपालन विभाग द्वारा सोमवार को प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय कोडरमा में बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य गो-भैंस जाति के नस्ल में अपेक्षित सुधार लाना, कृत्रिम गर्भधारण, आच्छादन दर में वृद्धि करने तथा नस्ल सुधार पर जोर देना था. प्रदर्शनी का उदघाटन प्रमुख सुषमा देवी ने किया. प्रदर्शनी में उत्कृष्ट पशुपालकों ने भाग लिया. इस दौरान प्रथम पुरस्कार चितरंजन यादव, द्वितीय तुलसी यादव, तृतीय सागिर खान को मिला. छह माह के उम्र के बछड़ा, बाछी में प्रथम शिवशंकर यादव, द्वितीय गुड़िया देवी, तृतीय प्रदीप साव, छह से नौ माह के बछड़ा व बाछी में प्रथम सुनीता देवी, द्वितीय गोपाल यादव, तृतीय रामलखन यादव रहे. इसके अलावा 14 गौ पालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर जिप सदस्य महेंद्र यादव, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता कुमारी, डॉ शोएब खान, डॉ निर्मला मिंज, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola