डोमचांच में व्यवसायी के घर चोरी, लाखों का जेवर ले गये

थाना क्षेत्र के डोमचांच बाजार निवासी व्यवसायी अक्षय कुमार पिता स्व. पवन वर्णवाल के बंद पड़े घर में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया़
4कोडपी52 चोरों द्वारा इस तरह उड़ा लिया गया आभूषण. ———————- डोमचांच बाजार में चोरी की वारदात से सनसनी शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार ————————- प्रतिनिधि, डोमचांच थाना क्षेत्र के डोमचांच बाजार निवासी व्यवसायी अक्षय कुमार पिता स्व. पवन वर्णवाल के बंद पड़े घर में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया़ चोर घर से लाखों का जेवरात व नकदी चुरा ले गये. घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित व्यवसायी अक्षय कुमार ने बताया कि हम सब परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गिरिडीह के सरिया गये थे. मंगलवार की सुबह मेरे दादा मनोहर मोदी अपनी दुकान खोल रहे थे़ इसी दौरान देखा कि ताला टूटा हुआ है. उन्होंने घटना की सूचना हमें दी़ इसके बाद हमलोग घर आए और घर में प्रवेश किए तो देखा कि कीमती सामान गायब था. इस संबध में अक्षय कुमार ने डोमचांच थाना में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया कि चोर करीब दो लाख रुपये के जेवरात और तीस हजार नकद चुरा ले गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




