गले में फंसी बॉक्सिंग किट की रस्सी, मौत

घर में बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहा था 14 वर्षीय अक्षत
कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र के लोचनपुर में रविवार को गले में बॉक्सिंग किट का रस्सी फंसने से 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान अक्षत कुमार के रूप में हुई है़ अक्षत डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया का छात्र था़ बताया जाता है कि मृतक बालक के पिता लोचनपुर निवासी सत्यजीत हिमवान डीडीसी कार्यालय में सहायक हैं. बालक बॉक्सिंग का शौकीन था और प्रतिदिन घर मे बॉक्सिंग का प्रैक्टिस करता था़ रविवार को भी वह प्रैक्टिस कर रहा था. इसी दौरान बॉक्सिंग किट का रस्सी उसके गले में फंस गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर डीडीसी ऋतुराज लोचनपुर स्थित सत्यजीत के आवास पर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दिया. जहर खाने से महिला की मौत कोडरमा बाजार. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट गली में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली़ मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुलेखा देवी पिता अजीत कुमार राय के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर महिला ने जहर खा लिया़ तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को मिली़ पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




