सहायक प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सहायक प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के वार्ड एक स्थित नरेश नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड एक स्थित नरेश नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान भुवनेश्वर (ओड़िशा) निवासी विश्व रंजन दास (34) पिता-विष्णु रंजन दास के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार वह तिलैया डैम में फ्लोटिंग सोलर एनर्जी को लेकर सोलर पैनल स्थापित करनेवाली स्टारलिंक एंड विल्सन नामक कंपनी में सहायक प्रबंधक था. प्रत्येक दिन की तरह वह रविवार की शाम नरेश नगर स्थित अपने किराये के मकान में पहुंचा, जहां रात का खाना खाने के बाद कंपनी के कर्मियों के साथ बातचीत की और सोने चला गया. सोमवार की अहले सुबह उसके कुछ साथी मकान में पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे. वहां सो रहे अन्य कर्मियों की नींद खुली. उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके साथी सीधा विश्वरंजन के कमरे की ओर दौड़े, जहां देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. सभी ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि विश्व रंजन दास का शव गमछे के सहारे पंखे से झूल रहा था. मकान में रह रहे कर्मियों ने जब साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि विश्व रंजन दास ने उन्हें फोन कर बताया कि वह परेशान है और सुसाइड करने जा रहा है. इसके बाद वे भागते-भागते पहुंचे. घटना की जानकारी कंपनी के वरीय पदाधिकारियों व पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक जिस कंपनी में कार्य करता था, उसके पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व रंजन दास ने पारिवारिक कलह से तंग आकर यह कदम उठाया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola