ओवरब्रिज के नीचे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर पर्षद की टीम और तिलैया थाना पुलिस ने झंडा चौक और ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. उपायुक्त के निर्देश पर नगर पर्षद की टीम और तिलैया थाना पुलिस ने झंडा चौक और ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान कई खुदरा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया. राजगढ़िया मोड़ पर टोटो चालकों की ओर से सवारी बैठाने के लिए अवैध रूप से वाहन खड़ाकर जाम की स्थिति बनायी जाती थी. इस पर भी सख्ती बरतते हुए कई टोटो चालकों पर जुर्माना लगाया गया. एक टोटो को जब्त कर तिलैया थाना ले जाया गया. नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार ने कहा कि शहर में किसी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध रूप से वाहन खड़ा करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अभियान के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, सुदर्शन श्रीवास्तव, लखन सिंह, मिल्टन टंडन, बिमल शर्मा, पर्यवेक्षक मुकेश राणा, रोशन कुमार समेत नगर परिषद के होमगार्ड और पैंथर जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola