ePaper

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य सम्मान कार्यक्रम

Updated at : 23 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य सम्मान कार्यक्रम

प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पूर्व छात्रों से मिलकर आनंद की अनुभूति होती है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर आचार्य सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व छात्र परिषद के संरक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज भी इस विद्यालय में आकर ऐसा लगता है मानो हम विद्यार्थी अपने गुरुजनों की छत्रछाया में अभी भी हैं. प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि पूर्व छात्रों से मिलकर आनंद की अनुभूति होती है. प्रबंधकर्ता समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह व सचिव अनुराग सिंह ने इस आयोजन की प्रशंसा की. मौके पर पूर्व छात्रों में संरक्षक पंकज सिंह, संयोजक डॉ मीनाक्षी गुप्ता, सह संयोजक बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष लखन सिंह, सह कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास जैन, सह मीडिया प्रभारी विनीत संघई, रितेश सिंह, अनिमेष, अर्चना सिंह, आशा कुमारी, हितेश अग्रवाल, पप्पू कुमार, रंजन कुमार, सुंदरम कुमार ,पंकज कुमार ,सूरज कुमार, नीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार, अभय गुप्ता आदि उपस्थित थे. पूर्व छात्रों द्वारा विद्यालय को एक प्रोजेक्टर भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया. मौके पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष अशोक राय तथा अरविंद चौधरी, सदस्य मुंशी यादव, मिनी हिसारिया, कुंज बिहारी त्रिवेदी, डीएवी के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रामानुज पांडेय, विजय मिश्रा, नीरज कुमार, उमाशंकर कुमार, विक्रम कुमार, विजय तिवारी, धीरज पांडेय, जितेश महतो, पवन शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, प्रणव प्रभास, शर्मिष्ठा साहा, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, अर्चना सिन्हा, रिमझिम कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola