आजीविका कर्मियों की हड़ताल जारी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आजीविका कर्मियों की हड़ताल जारी

पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शुरू की गयी अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही.

विज्ञापन

कोडरमा. राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शुरू की गयी अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही. समाहरणालय प्रांगण के समीप चबूतरे पर एल-5 से एल-8 तक के सभी आजीविका कर्मी एकजुट होकर डटे रहे. लगातार आंदोलन के कारण पलाश और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी से जुड़ी अधिकांश गतिविधियां बंद है. इससे जमीनी स्तर के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गये हैं. कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि उच्च प्रबंधन द्वारा अब तक उनकी जायज मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है. मुख्य मांगों में जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट से बाहर कर राज्य कर्मी का दर्जा, एनएमएमयू नीति लागू करना, महंगाई भत्ता, आंतरिक पदोन्नति और जिले व निकटवर्ती प्रखंड में पदस्थापन सुनिश्चित करना शामिल है. मौके पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से शशि पांडेय, शशांक भदानी, बिपुल दा, मनोज यादव, राहुल कुंडू, प्रतीक कुजूर, बिनोद राम, पंकज कुमार, राजेश सिन्हा समेत सभी बीपीएम, एडमिन और सीसी कर्मियों मौजूद थे. जिला महासचिव शशि कुमार पांडेय ने आंदोलनकारी कर्मियों को समर्थन देते हुए सरकार से आग्रह किया कि अविलंब समाधान कर जनहित के कार्यों को बाधित होने से बचाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola