बाइक से भारी मात्रा में अग्रेजी शराब बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक (जेएच-12आर- 6635) पर प्लास्टिक की बोरी में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है.
कोडरमा बाजार. पुलिस ने स्थानीय हनुमान मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बाइक (जेएच-12आर- 6635) पर प्लास्टिक की बोरी में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. बोरी से आरएस ब्रांड की 750 एमएल की 12 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट ब्रांड के 750 एमएल की 12 बोतल और मैजिक मोमेंट ब्रांड के 750 एमएल की 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. एसआइ दाऊद बाड़ा के बयान पर कोडरमा थाना में कांड संख्या 94/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसआइ के मुताबिक गुप्ता सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब अवैध रूप से झुमरी तिलैया से कोडरमा होते हुए बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के आलोक में वाहनों की जांच की गयी. इसी क्रम में पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल पंजाब होटल के समीप खड़ा कर फरार हो गया. मोटरसाइकिल की तलाशी ली गयी, तो बोरी में रखी शराब बरामद की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




