शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाया अभियान

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पुराना बस स्टैंड स्थित सूर्या होटल से वीर कुंवर सिंह चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की तथा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. अभियान का नेतृत्व नगर पर्षद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम ने किया. इस दौरान सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रणधीर वर्मा, सफाई निरीक्षक राजू राम सहित कई वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. वार्ड पार्षद संजय यादव, सोनू चंद्रवंशी, महेश यादव, नीरज कर्ण, उदय सिंह, राजेश कुमारी एवं मो. शमीम ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायी. वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनुराग सिंह, विजय शुक्ला, मो सद्दाम, बालगोविंद मोदी, किशोरी यादव, पिंटू यादव आदि मौजूद थे. अभियान के दौरान अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की पहचान है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola