कायस्थ समाज के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान

कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत
: कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला की साप्ताहिक बैठक असनाबाद इंदरवा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने की. जानकारी दी कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष प्रणय कुमार का पत्र आया है, जिसमें कोडरमा जिलाध्यक्ष पद पर आनंद मोहन वर्मा को मनाेनीत किया गया है. इस पर सभी चित्रांशों ने जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा को माला, अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया. हर घर चित्रगुप्त घर घर चित्रगुप्त के अंतर्गत हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने कहा कि हम सभी को जागरूक होकर अपने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आना होगा. मुख्य अतिथि समाज के वरीय सदस्य संतोष सहाय ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. संचालन जिला महासचिव बिपिन कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर अजय कुमार वर्मा, राजीव कुमार सिन्हा, शक्तिकांत सिन्हा, नवीन कुमार वर्मा, अमित श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, निरंजन सिन्हा, तारकेश्वर प्रसाद, मोहन प्रसाद, शिव कांत सिन्हा, कपिल देव प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद, राहुल कुमार सिन्हा, उपेन्द्र सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार वर्मा, बीरेंद्र प्रसाद लाल, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, विकेश कुमार, राजीव कुमार सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, सुदर्शन श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिन्हा, विकाश कुमार सहाय, सुमन सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, राज कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




