शेमरॉक गुरुकुल स्कूल में मना मदर्स डे

Updated at : 13 May 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
शेमरॉक गुरुकुल स्कूल में मना मदर्स डे

झुमरीतिलैया : शेमरॉक गुरुकुल विद्यालय में शुक्रवार को मदर्स डे मनाया गया. सभी बच्चे अपनी मां के साथ विद्यालय में शिक्षक की मदद से बच्चों ने अपनी-अपनी मां को हैप्पी मदर्स डे का बैच लगाया. प्राचार्या रश्मि प्रवीण वर्णवाल ने सभी बच्चों से अपनी-अपनी मां को मदर्स डे विस किया. नर्सरी के बच्चों ने फोटो […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शेमरॉक गुरुकुल विद्यालय में शुक्रवार को मदर्स डे मनाया गया. सभी बच्चे अपनी मां के साथ विद्यालय में शिक्षक की मदद से बच्चों ने अपनी-अपनी मां को हैप्पी मदर्स डे का बैच लगाया. प्राचार्या रश्मि प्रवीण वर्णवाल ने सभी बच्चों से अपनी-अपनी मां को मदर्स डे विस किया.
नर्सरी के बच्चों ने फोटो सोरटिंग गेम खेला. इसमें अमृत ने सबसे पहले और सबसे कम समय में अपनी मां की तसवीर खोज निकाली. एलकेजी के बच्चों ने पर्स सोरटिंग गेम खेला. इसमें बच्चों को बहुत सारे पर्स में से अपनी मां का पर्स ढूंढना था इस खेल में आदित्य अमन प्रथम स्थान प्राप्त किया. यूकेजी के सभी बच्चों ने अपनी अपनी मां के साथ पेपर डांस किया. जिसमे आर्य व उनकी मां और प्रियांशी तथा उनकी मां ने डांस प्रतियोगिता जीती. मौके पर बच्चों की मां ने भी कई तरह कई गेम खेले. ब्लाइंड फोल्ड गेम में सभी मां की आंखों पे पट्टी बांध कर अपने बच्चों को पहचानना था.
इसमें दीपिका, इकरा व सृष्टि की मां ने जीत हासिल की. वर्ग एक से चार तक के बच्चों की मां के बीच में बटन सोरटिंग गेम करवाया गया. इसमें यश की मां ने जीत हासिल की. मदर ऑफ डे प्रियांशी की मां बनी. सभी बच्चों ने अपनी अपनी मां के साथ खूब डांस किया. स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी मां व बच्चों के लिए स्नैक्स व ड्रिंक्स का इंतजाम किया गया था. सभी ने आम पन्ना व जल जीरा शर्बत का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाति, जूही, निधि, वर्षा, रानी, सुलग्ना, पूजा, सुजाता, श्रुति ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola