इटखोरी में गुरुवार को 42 डिग्री रहा तापमान

Updated at : 12 May 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
इटखोरी में गुरुवार को 42 डिग्री रहा तापमान

इटखोरी : प्रखंड का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को तापमान 42 डिग्री रहा. इसके बावजूद अब तक किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी स्कूल में गरमी की छुट्टी नहीं हुई है. बढ़ते पारा से सबसे अधिक परेशान स्कूली बच्चे हो रहे है. 11 बजे स्कूल छुट्टी होने तक काफी धूप हो […]

विज्ञापन
इटखोरी : प्रखंड का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को तापमान 42 डिग्री रहा. इसके बावजूद अब तक किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी स्कूल में गरमी की छुट्टी नहीं हुई है. बढ़ते पारा से सबसे अधिक परेशान स्कूली बच्चे हो रहे है. 11 बजे स्कूल छुट्टी होने तक काफी धूप हो जा रही है. बच्चों को चिलिचलाती धूप में स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है.
बच्चे अभिभावक से से पूछ रहे है, कब स्कूल बंद होगा. तापमान बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. लोग घरों से निकलना नहीं चाह रहे है. सुबह नौ बजते लोग घर में कैद हो जा रहे है और शाम पांच बजे के बाद ही घर से बाहर निकल रहे है. दैनिक मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सड़कों पर भी वीरानी छायी रहती है. सरकारी कार्यालयों में भी आमलोगों की उपस्थिति काफी कम दिख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola