सरकार मांगें नहीं मानती है, तो भूख हड़ताल व आमरण अनशन भी करेंगे : विकास

Updated at : 12 May 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार मांगें नहीं मानती है, तो भूख हड़ताल व आमरण अनशन भी करेंगे : विकास

झुमरीतिलैया : झारखंड तकनीकी श्रमिक संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्यव्यापी हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती. उक्त बातें स्थानीय शाखा सचिव विकास कुमार सिन्हा ने कही. उन्होंने दावा किया कि जिले में 72 मानव दिवस कर्मियों में 70 हड़ताल पर हैं और अधिकतर सदस्य रांची में धरना […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : झारखंड तकनीकी श्रमिक संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्यव्यापी हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती. उक्त बातें स्थानीय शाखा सचिव विकास कुमार सिन्हा ने कही. उन्होंने दावा किया कि जिले में 72 मानव दिवस कर्मियों में 70 हड़ताल पर हैं और अधिकतर सदस्य रांची में धरना प्रदर्शन में शामिल हैं. सरकार अगर मांगें नहीं मानती है, तो भूख हड़ताल व आमरण अनशन भी किया जायेगा. ंस्थानीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि हमलोग 20 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और अब सरकार हमें हटाने पर आमदा है.
हमारी आधी उम्र बीत चुकी है और स्थायी नहीं किया जाता है, तो परिवार को चलाने में काफी कठिनाई होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर कर्मियों को स्थायी किया जाये. उन्होंने बताया कि जिले के नये सब स्टेशन चंदवारा, मरकच्चो, गोदखर, डोइयांडीह, सतगावां, डंडाडीह में कर्मी के हड़ताल में जाने के कारण प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
हड़ताल में गोविंद साव, सूबे लाल सिंह, मंतोष कुमार, अनिल कुमार, कपिल कुमार, विनय कुमार, नरेंद्र पांडेय, अनिल सिंह, फोदी यादव, राजीव रंजन, शंकर तिवारी, संजय राम, प्रकाश साव, महेश कुमार, सौरव कुमार, मुन्ना यादव, अखिलेश पासवान, कृष्णा सिंह, मोहन पासवान, जितेंद्र कुमार, अशोक सिंह, विनय कुमार, विक्रम कुमार, रोहित कुमार, किशोर कुमार, सनोज कुमार, उस्मान गणि, अमरेंद्र कुमार, संजय रजक, रणजीत कुमार शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola