Sankalp: नाना पाटेकर ने बताया सेट का माहौल, बोले- काम नहीं परिवार जैसा बन गया था

नाना पाटेकर और प्रकाश झा, फोटो- इंस्टाग्राम
Sankalp: नाना पाटेकर ने ‘संकल्प’ वेब सीरीज पर काम करने का अनुभव साझा किया. जानिए सेट की कहानी, स्टार कास्ट और यह सीरीज कहां स्ट्रीम हो रही है.
Sankalp: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘संकल्प’ को लेकर चर्चा में हैं. यह सीरीज Amazon MX Player पर फ्री में स्ट्रीम हो रही है और अपनी सामाजिक-राजनीतिक कहानी के कारण लोगों का ध्यान खींच रही है. इस सीरीज को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है और इसमें कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. हाल ही में नाना पाटेकर ने सीरीज में काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. साथ ही डायरेक्टर प्रकाश झा संग अपने बॉन्ड पर भी बात की. उन्होंने क्या कुछ बताया, आइए जानते हैं.
नाना पाटेकर ने क्या कहा?
नाना पाटेकर ने इस सीरीज पर काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि सेट पर सिर्फ काम नहीं होता था, बल्कि एक परिवार जैसा माहौल बन गया था. उन्होंने कहा कि शूटिंग के बाद पूरी टीम साथ बैठती थी, खाना बनता था और सब मिलकर बातें करते थे.
उनके अनुसार, इसी वजह से कलाकारों के बीच अच्छा रिश्ता बना और काम करना आसान हो गया. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल से स्क्रीन पर भी सच्चाई और अपनापन दिखता है.
प्रकाश झा के साथ रिश्ता
नाना पाटेकर ने डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी दोस्ती एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को समझने पर आधारित है.
नाना के मुताबिक, जब लोग एक-दूसरे को जैसा है वैसा ही स्वीकार कर लेते हैं, तो साथ काम करना और भी आसान हो जाता है. यही समझ उनके काम में भी नजर आती है.
सीरीज की कहानी और थीम
‘संकल्प’ एक सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर है, जो सत्ता, महत्वाकांक्षा और रिश्तों के बीच की कहानी दिखाती है. इसमें बताया गया है कि ताकत एकदम से नहीं मिलती, बल्कि धीरे-धीरे रिश्तों, भरोसे और फैसलों से बनती है.
यह सीरीज यह भी दिखाती है कि कई बार सही और गलत के बीच की लाइन साफ नहीं होती, बल्कि धुंधली हो जाती है.
संकल्प की स्टार कास्ट
इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, नीरज काबी, संजय कपूर और क्रांति प्रकाश झा जैसे कलाकार नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: मार्च के आखिरी शुक्रवार OTT पर फिल्मों-सीरीज का खजाना, घर बैठे करें बिंज-वॉच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




