डोमचांच में मिला युवक का शव

Updated at : 12 May 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
डोमचांच में मिला युवक का शव

पांच मई से लापता था युवक, कुएं में मिला शव जमीन विवाद में हत्या का पत्नी ने लगाया आरोप डोमचांच : थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह पंचायत के टोला गरहा के एक कुआं से गुरुवार को युवक का शव बरामद किया गया. युवक की पहचान राम विलास पासवान (पिता- महावीर पासवान) के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन
पांच मई से लापता था युवक, कुएं में मिला शव
जमीन विवाद में हत्या का पत्नी ने लगाया आरोप
डोमचांच : थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह पंचायत के टोला गरहा के एक कुआं से गुरुवार को युवक का शव बरामद किया गया. युवक की पहचान राम विलास पासवान (पिता- महावीर पासवान) के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि पांच मई से ही युवक लापता था. रामदेव पासवान का शव उसके घर से 250 मीटर दूर स्थित गरहा टोला के कुआं से बरामद होने पर गांव में सनसनी फैल गयी. शव पूरी तरह सड़ गया था. शव मिलने की सूचना पर डोमचांच थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच व शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. शव सड़ा-गला होने की वजह से कोडरमा में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए रांची रिम्स भेजा जा रहा है.
इधर, मृतक की पत्नी सरिता देवी ने डोमचांच थाना में दिये अपने फर्द बयान में पति की हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है. महिला के अनुसार उसके पति की हत्या जमीन विवाद में की गयी है. सरिता देवी ने पड़ोस के ही राजेंद्र पासवान (पिता सुकर पासवान) पर हत्या कर शव को कुआं में डालने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola