कोडरमा : ट्रक व बाइक में टक्कर, एक की मौत

Updated at : 11 May 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : ट्रक व बाइक में टक्कर, एक की मौत

झुमरी तिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कामेश्वरी नर्सिंग होम के समीप बीती रात 10 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक मरकच्चो के तेलोडीह निवासी संजय सिंह (21) थे. घायल राज कुमार साव को रिम्स भेजा गया. […]

विज्ञापन
झुमरी तिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कामेश्वरी नर्सिंग होम के समीप बीती रात 10 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक मरकच्चो के तेलोडीह निवासी संजय सिंह (21) थे. घायल राज कुमार साव को रिम्स भेजा गया. संजय सिंह अपने दोस्त राजकुमार साव के साथ मोटरसाइकिल से ननिहाल मदनगुंडी चंदवारा जा रहा था.
इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. तिलैया थाना पुलिस व पीसीआर गश्ती दल ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, युवा संजय की मौत से उसके गांव तेलोडीह में माहौल गमगीन है. मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola