प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Updated at : 11 May 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

सतगावां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ चंद्रमोहन कुमार ने बासोडीह क्षेत्र में झोला छापा डाॅक्टरों द्वारा संचालित निजी क्लिनिक का निरीक्षण किया. एक क्लिनिक में दो महिला मरीज पायी गयी, जिसमें दुलारी देवी (पति- कमलेश यादव), जोगीडीह निवासी की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था. जबकि सरिता देवी (पति- रामजीत यादव) कटैया का […]
विज्ञापन
सतगावां : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ चंद्रमोहन कुमार ने बासोडीह क्षेत्र में झोला छापा डाॅक्टरों द्वारा संचालित निजी क्लिनिक का निरीक्षण किया. एक क्लिनिक में दो महिला मरीज पायी गयी, जिसमें दुलारी देवी (पति- कमलेश यादव), जोगीडीह निवासी की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था. जबकि सरिता देवी (पति- रामजीत यादव) कटैया का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था. कमलेश कुमार ने डाॅक्टर कुमार को बताया कि क्लिनिक संचालक बहला फुसला कर मेरे मरीज को यहां ले आये तथा ऑपरेशन के एवज में 30 हजार रुपये लिये. मौके पर डाॅक्टर कुमार ने उक्त संचालक से रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कागजात दिखाने की मांग की. मगर संचालक चुपके से वहां से खिसक गया.
डाॅक्टर कुमार ने क्लिनिक में रखी दवाइयों की सूची बनाकर कार्रवाई करने की बात कही. उल्लेखनीय है कि उन्होंने डेढ़ माह पूर्व ऐसे क्लिनिकों को नोटिस भेजा था, इसके बावजूद क्लिनिक का संचालन जारी था. मौके पर डाॅ हेमंत चंद्रा, एमपीडब्लू रंजन कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




