प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ बेरोजगारी पर लगेगा अंकुश
Updated at : 08 May 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

डीवीसी विस्थापितों के विकास के लिए सदैव तत्पर: एमसी मिश्रा जयनगर : केटीपीएस के बांझेडीह पावर प्लांट के बाहर पुंज लाइट एरिया में छाई ब्रिक्स के प्रोजेक्ट का उदघाटन विधायक प्रो जानकी यादव ने किया. जबकि संयंत्र का उदघाटन डीवीसी के मुख्य अभियंता सह केटीपीएस के परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा ने स्वीच ऑन कर किया. […]
विज्ञापन
डीवीसी विस्थापितों के विकास के लिए सदैव तत्पर: एमसी मिश्रा
जयनगर : केटीपीएस के बांझेडीह पावर प्लांट के बाहर पुंज लाइट एरिया में छाई ब्रिक्स के प्रोजेक्ट का उदघाटन विधायक प्रो जानकी यादव ने किया. जबकि संयंत्र का उदघाटन डीवीसी के मुख्य अभियंता सह केटीपीएस के परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा ने स्वीच ऑन कर किया. एके इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट में प्लांट से उड़ने वाली धूल को इकठ्ठा कर ईंट तैयार की जायेगी. संचालन युवा नेता उमेश यादव ने किया.
अतिथियों का स्वागत बुके देकर विधायक प्रतिनिधि दामोदर यादव, खूबलाल यादव, गौतम शर्मा आदि ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि छाई ईंट का यह पहली प्रोजेक्ट है, इसे प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ बेरोजगारी दूर होगी. इस स्वरोजगार से विस्थापित क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार के साथ प्लांट से निकलने वाली छाई की यहां खपत होगी. दूसरी ओर उपजाऊ मिट्टी का कटाव भी रूकेगा. कहा कि यह ईंट लाल ईंट से बेहतर व मजबूत होगी.
परियोजना प्रमुख एमसी मिश्रा ने कहा कि डीवीसी भले ही घाटे में चल रही है, मगर विस्थापितों के विकास के लिए सदैव तत्पर है. छाई प्रोजेक्ट में प्रबंधन द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा.
मौके पर मुख्य अभियंता अनंत चक्रवर्ती, डीजीएम मधुकांत झा, पुंज लाइट के प्रोजेक्ट हेड प्रसन्नजीत बनर्जी, मुन्ना सिंह, भाजपा नेता नंदलाल मंडल, अरुण कुमार यादव, गाजो खान, पूर्व पंसस अर्जुन चौधरी, सुधीर शरण, गुरुदेव यादव, सतीश भारती, अशोक यादव, मुन्ना यादव, टिंकू यादव, राजू कुमार यादव, बाबूलाल यादव, चिंतामणी यादव, शंभु यादव, रिकॉल यादव, जय चंद दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




