आपदा प्रबंधन विभाग से 49 लोगों को मिलेगा मुआवजा

Published at :07 Mar 2014 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग से 49 लोगों को मिलेगा मुआवजा

कोडरमा बाजार : चालू वित्तीय वर्ष में बारिश तथा अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए घर के मालिकों को मुआवजा राशि देने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. इस बार जिला आपदा विभाग द्वारा 49 लोगों को चिह्न्ति कर लाभुकों की सूची को भुगतान की स्वीकृति हेतु आयुक्त कार्यालय को भेजने की तैयारी […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : चालू वित्तीय वर्ष में बारिश तथा अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए घर के मालिकों को मुआवजा राशि देने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. इस बार जिला आपदा विभाग द्वारा 49 लोगों को चिह्न्ति कर लाभुकों की सूची को भुगतान की स्वीकृति हेतु आयुक्त कार्यालय को भेजने की तैयारी हो रही है.

कच्‍चा घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर इस बार 1900 रुपये और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर 15000 तथा पक्का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर 35000 रुपये देने की तैयारी चल रही है.

इन्हें मिलेगी मुआवजा राशि : सतगांवा अंचल की उमा देवी, मसो केसरी, संजय सिंह, नरेश राजवंशी, विपिन यादव, सुरेश प्रसाद यादव, गोविंद महतो, बीरेंद्र प्रसाद सिंह, सीताराम मिस्त्री, इंदु देवी, मसो सुनीता देवी, तुलसी प्रसाद, मुनीलाल सिंह, मालती देवी, भुनेश्वर प्रसाद यादव, रवींद्र प्रसाद, मधुसूदन पंडित, त्रिभुवन पांडेय, रूपलाल महतो, मसो मोहनी, प्रकाश पांडेय, चंदवारा अंचल के विनोद साव, मसो सावित्री देवी, पार्वती देवी, हरि भुईयां, कपिलदेव पांडेय, उर्मिला देवी, राजेश गिरि, सोमर साव, मसो मंगरी, मसो सुकरी, वासुदेव साव, जीतन रजक, दहनी देवी, बाबूलाल दास, भातु दास, मरकच्चो अंचल के मनीर मियां, मसो कुंती, विंदवा देवी, डोमचांच अंचल के मुन्नी देवी, मोहन तुरी, युनिस मियां, जयनगर अंचल के मनोज यादव, मसो सबिया, बंशी महतो, बबून साव, जलील खान, भिखी दास, बिगन यादव के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola