47 शराब दुकानों की बंदोबस्ती

कोडरमा बाजार : समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को भारी गहमागहमी के बीच शराब दुकानों की बंदोबस्ती हुई. उपायुक्त के. रवि कुमार की अध्यक्षता में 17 समूहों के बीच 47 दुकानों को वर्ष 2014-15 के लिए लाइसेंस देने को लेकर बंदोबस्ती की गयी. जिला प्रशासन की ओर से लॉटरी के जरिये विदेशी व कंपोजिट शराब […]
कोडरमा बाजार : समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को भारी गहमागहमी के बीच शराब दुकानों की बंदोबस्ती हुई. उपायुक्त के. रवि कुमार की अध्यक्षता में 17 समूहों के बीच 47 दुकानों को वर्ष 2014-15 के लिए लाइसेंस देने को लेकर बंदोबस्ती की गयी. जिला प्रशासन की ओर से लॉटरी के जरिये विदेशी व कंपोजिट शराब दुकानों की बंदोबस्ती की गयी. मौके के हालात बता रहे थे कि ठेकों की बोली में शराब माफिया हावी रहे. इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक रामलीला रवानी व बंदोबस्ती में भाग लेने आये लोग उपस्थित थे.
बंदोबस्ती में इस बार भी बाहरी लोगों का दबदबा रहा है. उत्पाद विभाग 47 दुकानों के माध्यम से पिछले वर्ष 47 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था. पर इस बार मामूली वृद्धि करते हुए 50 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है.
परिवर्तन रैली को सफल बनाने की अपील : कोडरमा. भाकपा माले की नौ मार्च को कोडरमा ब्लॉक मैदान में होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर जिला सचिव प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को वार्ड नंबर 20 के पासवान टोला, वार्ड नंबर 26 के मडुआटांड़ तथा वार्ड नंबर 10 के शिवशक्ति नगर में बैठक की. प्रेम प्रकाश ने लोगों से रैली को सफल बनाने की अपील की. मौके पर सुभाष पासवान, जितेंद्र पासवान, भुनेश्वर पासवान, युगल पंडित, विनोद पासवान, महेंद्र पासवान, रामजन्म प्रजापति आदि थे.
वहीं करमा रेड्डी चौक पर ग्रामीणों की बैठक रामेश्वर साव की अध्यक्षता में हुई. प्रखंड प्रभारी ईश्वरी राणा ने कहा कि केंद्रीय अस्पताल करमा की बदहाली के लिए कांग्रेस, भाजपा व बाबूलाल मरांडी जिम्मेवार हैं. इन्हें सबक सिखाने के लिए परिवर्तन रैली के जरिये लोकसभा चुनाव में माले की जीत की लकीर खींचे. मौके पर तुलसी कुमार राणा, चुरामण साव, अब्दुल कुदुस, बालेश्वर राणा, जगन दास, बंधन पंडित, महादेव साव, रहमान, नरेश शर्मा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




