करियावां से कुछ और दूरी पर बनेगा एसपौंड

Updated at : 04 Mar 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
करियावां से कुछ और दूरी पर बनेगा एसपौंड

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एसपौंड स्थल का किया निरीक्षण ग्रामीणों का आंदोलन रंग लाया, टीम ने दिये कई निर्देश जयनगर : प्रखंड के ग्राम करियावां और डीवीसी प्रबंधन के बीच एसपौंड निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने करियावां पहुंच कर […]

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एसपौंड स्थल का किया निरीक्षण

ग्रामीणों का आंदोलन रंग लाया, टीम ने दिये कई निर्देश

जयनगर : प्रखंड के ग्राम करियावां और डीवीसी प्रबंधन के बीच एसपौंड निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने करियावां पहुंच कर जायजा लिया. एसपौंड निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे बोर्ड के सदस्यों डीपी सिंह, आरएन कश्यप व राजू सिन्हा शामिल थे. ग्रामीणों के साथ डीवीसी के अधिकारियों से बातचीत की. शुरुआती जांच के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एसपौंड निर्माण को लेकर कई दिशा निर्देश दिये हैं. एसपौंड का निर्माण अब करियावां से कुछ और दूरी पर होगा. जानकारी के अनुसार डीवीसी की ओर से प्लांट संचालन के लिए 300 एकड़ के अंदर ही एसपौंड का निर्माण होना है. इसमें 118 एकड़ जमीन डीवीसी ने अधिगृहित कर ली है.

टीम के सदस्यों ने बताया कि एसपौंड का निर्माण गांव से दूरी पर होगा. इसके लिए पर्याप्त जमीन है. एसपौंड निर्माण के बाद शेष बची जमीन पर टीम ने डीवीसी को अन्य काम करने का निर्देश दिया है. टीम ने स्पष्ट कहा कि आसपास के लोगों को राहत देने के लिए इस जगह पर पेड़-पौधे लगायें. साथ ही संभव हो तो स्कूल खोले व खेल मैदान आदि का निर्माण करें.

बोर्ड के सदस्यों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप लोग घबरायें नहीं, बोर्ड के कायदे कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी. मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, सीओ बालेश्वर राम, थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र सिंह, सुरेश यादव, मुखिया धीरज कुमार, मीना साव, करियावां के ग्रामीण अर्जुन सिंह, पोखराज राणा, बिहारी यादव, कालेश्वर सिंह, विक्की राणा, सिकंदर यादव, बैजनाथ राणा, बलराम राणा, बालेश्वर राणा, सिकंदर यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. करियावां के ग्रामीणों ने गांव से 600 मीटर दूर एसपौंड निर्माण की मांग को लेकर पांच दिन तक भूख हड़ताल की थी. इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी मांग की था कि फिलहाल चल रहे ट्रेंच कटाई के काम को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम की जांच होने तक बंद किया जाये. ग्रामीणों का संघर्ष काम आया है और शुक्रवार को प्रदूषण बोर्ड की टीम ने जांच की है. फिलहाल ट्रेंच कटाई का काम बंद है.

सोमवार को डीसी को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

जानकारी मिली है कि वर्तमान में एसपौंड निर्माण को लेकर गांव से करीब 80 मीटर की दूरी का जगह निर्धारित की गयी थी. इससे पहले यह मात्र 20 मीटर की दूरी थी, लेकिन डीसी संजीव कुमार बेसरा की पहल पर इसे 80 मीटर दूर तक करने की बात डीवीसी ने मान ली थी.

हालांकि बावजूद इसके ग्रामीण अपनी मांग 600 मीटर दूर एसपौंड निर्माण को लेकर अड़े हुए थे. बताया जाता है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सोमवार को उपायुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola