अच्छी शिक्षा के लिए प्रशिक्षण जरूरी
Updated at : 03 Mar 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : स्थानीय राजकीय पाॅलिटेक्निक (माइनिंग स्कूल) में गुरुवार को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान कोलकाता के तत्वावधान में शार्ट टर्म प्रशिक्षण पर आधारित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोडरमा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक लातेहार, आरपीआइ चाराडीह, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद आदि तकनीकी संस्थान के करीब 50 व्याख्याता […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : स्थानीय राजकीय पाॅलिटेक्निक (माइनिंग स्कूल) में गुरुवार को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान कोलकाता के तत्वावधान में शार्ट टर्म प्रशिक्षण पर आधारित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोडरमा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक लातेहार, आरपीआइ चाराडीह, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद आदि तकनीकी संस्थान के करीब 50 व्याख्याता शामिल हुए.
इसका उदघाटन संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने किया. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी शिक्षकों को प्रारंभिक व सेवा के दौरान इस तरह का प्रशिक्षण बहुत अनिवार्य है. शिक्षकों के उन्नयन व संस्थान के विकास के लिए भी यह प्रशिक्षण अहम है. प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों से प्राप्त जानकारी को व्याख्याता छात्रों के बीच शेयर करेंगे, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्रदान होगा.
कहा कि उक्त प्रशिक्षण स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट इन पॉलिटेक्निक एजुकेशन पर आधारित है. आनेवाले दिनों में यह संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा का केंद्र साबित होगा. इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है. कार्यक्रम को प्रो एसके नास्कार, प्रो आर सुब्बाराव, प्रो लाल कृष्ण आदि ने संबोधित किया. संचालन अनुपमा राज ने किया. मौके पर पिंकी कुमारी, प्रतिभा पाठक, एसएस झा, रामानुज प्रसाद, हीरालाल कुम्हार, मनोज यादव, प्रिंस कुमार, सुबोध कुमार, बालेश्वर सिंह, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, के पंडित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




