सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया : रंजीत
Updated at : 03 Mar 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : व्यवहार न्यायालय परिसर में समारोह आयोजित कर न्याय मंडल की ओर से सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक कुमार पाठक को विदाई दी गई. श्री पाठक 28 फरवरी, 2017 को कोडरमा न्यायमंडल से सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में ही पाठक का न्यायमंडल की […]
विज्ञापन
कोडरमा : व्यवहार न्यायालय परिसर में समारोह आयोजित कर न्याय मंडल की ओर से सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक कुमार पाठक को विदाई दी गई. श्री पाठक 28 फरवरी, 2017 को कोडरमा न्यायमंडल से सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत में ही पाठक का न्यायमंडल की ओर से बुके प्रदान कर स्वागत किया गया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि अशोक पाठक ने पूरे सेवा काल में ईमानदारी, निष्ठा व लगन के साथ न्यायिक कार्यों का बेहतर तरीके से संपादन किया, जो न्यायिक जगत में एक मिसाल है. कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिससे सभी सरकारी सेवकों के गुजरना पड़ता है, लेकिन उनके बेहतर कार्यों के लिए यह न्याय मंडल उन्हें हमेशा याद रखेगा. सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार पाठक ने कहा कि कोडरमा न्याय मंडल पूरे झारखंड में अपनी विशिष्टता बनाये हुए है.
उन्होंने कहा कि कोडरमा न्याया मंडल ने जो सम्मान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. न्याय मंडल की ओर से पाठक को कई उपहार व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया. महिला सदस्यों द्वारा श्रीमती उषा पाठक को उपहार देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीपक द्वारा प्रस्तुत साईं बाबा के भजन से की गयी.
सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार पाठक, जिला जज द्वितीय संजय कुमार सिंह, सीजेएम विशाल श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार सिन्हा तथा न्यायालय कर्मी रणजीत कुमार सिंह आदि ने कई गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया. न्यायिक परिवार की बाल कलाकार मिस स्कंदा ने अपनी सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बंटोरी. कार्यक्रम में ऑर्गन पर शशि भूषण चंदेल, नाल पर विवेक सिंह व पैड पर आनंद मुखर्जी ने सात दिया.
मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष गणपत तिवारी, जिला जज प्रथम रमाशंकर सिंह, एसीजेएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीजेएम दिव्या मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह, कमलेश बेहरा, विवेक कुमार, चंचल कुमार, न्यायालय कर्मी प्रकाश लाल, मदन रविदास, ओम प्रकाश सिंह, शंकर प्रसाद, आशीष कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, अनिल सिंह, मनोज कुमार, राजकुमार राउत, संतोष कुमार, राजेंद्र दुबे मौजूद थे. संचालन न्यायालय कर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




